Friday, July 23, 2010

स्त्री की नींद

उसने स्त्री की
नींद में प्रवेश किया
एक स्वप्न की तरह नहीं

उसने स्त्री की
देह में प्रवेश किया
एक आत्मा की तरह नहीं

देह के हर छिद्र को
खोलता हुआ
वह टहलता रहा

स्त्री के यथार्थ में
स्त्री ने मन के
सभी दरवाज़े खोल दिए

उसने मन में प्रवेश नहीं किया

एक रात जब वह
प्रवेश कर रहा था
स्त्री के स्वप्न में
स्त्री के मन के
सभी दरवाज़े खुले थे

वह सभी दरवाज़ों को
बन्द करता हुआ
स्त्री के स्वप्न से निकल कर
किसी दूसरी स्त्री की
नींद में प्रवेश कर गया


November 7, 2009 at 3:14pm

No comments:

Post a Comment