Friday, July 23, 2010

प्यार

कहीं आसमाँ के नीचे ..
ज़मी से ऊपर..
किसी बादल की तरह...
चाँद सितारों को अपने आँचल में लेकर..
तुम्हारे ख्वाबों में आऊँ..
कुछ यूँ सताऊँ..
तुम्हारी नींद चुराऊँ...
बेचैनी बढाऊँ...
तुम्हारा ख्याल बन जाऊँ...
कोई अह्सास बन जाऊँ...
हवा की तरह...
हवा में मिल जाऊँ..
तुम्हे छू जाऊँ..
प्यार जताऊँ...
कोई ओस की छोटी...
बूँद बन जाऊँ..
किसी फ़ूल की खुशबू ले...
साँस में बस जाऊँ..
कदमों की हल्की आहट बन जाऊँ ...
तुमसे मिल जाऊँ .
बरस जाऊँ ..
तरस जाऊँ



October 29, 2009 at 5:48pm

No comments:

Post a Comment